करतार बने प्राथिमक शिक्षक संघ के प्रधान

जोगिन्दरनगर : आज दिनांक 22 मई को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चौंतड़ा -2 के त्रैवार्षिक चुनाव खंड प्रधान धर्मपुर-1 श्री सुरेश कुमार व खंड प्रधान धर्मपुर-2 श्री नेक राम की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में सम्पन्न हुए.

उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य

चुनाव में करतार सिंह ममानिया सातवीं बार प्रधान,सुरेश बरवाल चौथी बार महासचिव,श्रीमती सीमा शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान,अनिल सिन्हा कोषाध्यक्ष,सतीश कुमार महालेखाकार,जसपाल सिंह सह सचिव,अमर सिंह मुख्य सलाहकार चुने गए.

इसके अलावा महिला विंग से श्रीमती कांता देवी प्रधान,जयवंती राणा को महासचिव चुना गया. सर्वसम्मति और शांतिपूर्वक चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई. यह जानकारी प्राथमिक स्कूल तरैम्बली के अध्यापक बलदेव सिंह ने दी.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *