खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्च पास्ट में द्रुब्बल जोन विजेता, मटरू उपविजेता

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत प्राथमिक शिक्षा खंड चौंतड़ा प्रथम की पाठशालाओं की 25वीं खेल्दूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोहग में हुआ. जिला परिषद सदस्या नीलम बरवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की. इस प्रतियोगिता में कुल 250 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं.

नीलम बरवाल ने की अध्यक्षता

इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ ढेलु वार्ड से जिला परिषद सदस्या नीलम बरवाल के कर कमलों द्वारा किया गया. मुख्यातिथि का स्वागत के पश्चात खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत शुरुआत की गई.

250 बच्चे हैं प्रतिभागी

इस खेलकूद प्रतियोगिता में खण्ड की 65 पाठशालाओं के लगभग 250 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता अगले तीन दिन तक चलेगी.

ये होंगे मुख्य खेल

इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल,कबड्डी,खो-खो,बैडमिंटन,चैस,के अलावा एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

ये भी थे उपस्थित

इस अवसर पर खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी महेश कश्यप,पीटीएफ चौंतड़ा के प्रधान हेमराज,सचिव सुशिल मंढोत्रा,वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर प्रेस सचिव सुरेन्द्र मोहन,धार युवक मंडल के प्रधान रविन्द्र बलयाणी के अलावा साथ आए अध्यापक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *