विनोद बने गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ द्रंग इकाई के प्रधान

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में गैर -शिक्षक संघ द्रंग इकाई के चुनाव अधीक्षक होशियार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए जिसमें विनोद कुमार लिपिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग को सर्वसम्मति से इकाई का प्रधान चुना गया. नवनिर्वाचित प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्याओं को संघ के माध्यम से उठाया जाएगा जिसमें कर्मचारियों के वरिष्ठता लाभ व ग्रेड-पे प्रमुखता में रहेंगे.

अनंत राम और सत्या देवी बने उप -प्रधान

कार्यकारिणी के चुनाव में अनंत राम (अधीक्षक खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय) को वरिष्ठ उपप्रधान, श्रीमती सत्या देवी (प्रयोगशाला परिचायक जोगिन्दर नगर) को उप प्रधान, श्री विनोद कुमार लिपिक (बाल स्कूल जोगिन्दरनगर) को महामंत्री श्री राकेश कुमार(लिपिक द्राहल स्कूल)को संयुक्त सचिव श्री विनोद कुमार (लिपिक बाल स्कूल जोगिन्दरनगर) को कोषाध्यक्ष श्री होशियार सिंह (अधीक्षक बाल स्कूल जोगिन्दरनगर) को मुख्य सलाहकार श्री कृष्ण चंद (लिपिक भराड़ू स्कूल) को कानूनी सलाहकार, श्री शुभकरण (प्रयोगशाला परिचायक बाल स्कूल जोगिन्दरनगर) को मुख्य संगठन सचिव शक्ति सिंह ( राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर) को संगठन सचिव और शुभकरण (लिपिक डोहग स्कूल ) को सर्वसम्मति से चुना गया है.

प्रमुखता से उठाई जाएँगी समस्याएं

नवनिर्वाचित प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्याओं को संघ के माध्यम से उठाया जाएगा. जिसमें कर्मचारियों के वरिष्ठता लाभ व ग्रेड-पे प्रमुखता में रहेंगे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *