विद्यार्थियों की स्वच्छता पर लाखों का बजट खर्च करेगा रोटरी

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत सरकारी स्कूलों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति, जल निकासी व विद्यार्थियों की स्वच्छता पर लाखों का बजट रोटरी के तत्वाधान से खर्च करने की सैंद्धातिक मंजूरी अंतर्राष्ट्रीय रोटरी फाउंडेशन से मिल गई है।

विद्यार्थियों की स्वच्छता पर लाखों का बजट खर्च करेगा रोटरी

विद्यालयों में विद्यार्थियों के हाथ धोने की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए वाशवेशन यूनिट भी स्थापित होगें। शौचालय के बाद शारीरिक स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं को भी दुरस्त करने के लिए रोटरी के प्रोजेक्ट क्रियान्वित होगें।

स्वास्थ्य, शिक्षा योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रोटरी क्लब की इस मुहिम के तहत सरकारी व प्राथमिक स्कूलों में साबुन सहित सामूहिक हाथ धोने की सुविधाओं में भी विस्तार होगा।

सोमवार को रोटरी क्लब के सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान ने बताया कि विकासशील देशों में स्कूली विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हजारों वाशवेशन यूनिट समेत अन्य स्वच्छता से जुड़ी सेवाओं के लिए लाखों का बजट खर्च हो रहा है।

इसमें रोटरी क्लब जोगिन्दरनगर को भी सरकारी स्कूलों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति और विद्यार्थियों में हाईजीन के लिए लाखों के बजट की स्वीकृति मिली है।

वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, एनआर बरवाल ने बताया कि रोटरी के स्वच्छता प्रोजेक्ट से जुडे़ सरकारी स्कूलों में सामूहिक हाथ धोने की सुविधाओं और जल निकासी के प्रस्तावित प्रोजेक्टों को निरीक्षण कर नन्हें विद्यार्थियों को शिक्षक की मौजूदगी में एक डैमोस्ट्रेशन भी दिया गया है।

अब वाशवेशन यूनिटों को स्थापित करने के अलावा स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए भी रोटरी की देखरेख में आवश्यक कार्य पूरे होगें।

कोट्स
सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में स्वच्छ जल आपूर्ति व शारीरिक स्वच्छता के लिए रोटरी के स्वीकृत प्रोजेक्टों को धरातल में उतारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रोटरी से लाखों का बजट खर्च करने की स्वीकृति मिली है। प्रथम चरण में उपमंडल के चार स्कूलों में सामूहिक हाथ धोने के लिए चार वाशवेशन यूनिट स्थापित होगें।

डॉ चंद्रभूषण शर्मा, अध्यक्ष रोटरी क्लब जोगिन्दरनगर। See less

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *