होम

राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक मीट में टिकरू स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

जोगिन्दरनगर : दिनांक 7 से 8 जून को बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का शानदार प्रदर्शन रहा।
इस आयोजित प्रतियोगिता में पाठशाला के खिलाड़ियों ने निम्नलिखित पदक हासिल किए।

विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रधानाचार्या,डीपीई व पीईटी तथा इस अवसर पर विशेष रूप से शहीद प्रताप सिंह की धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं.
  • सक्षम शर्मा ने अंडर18 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक,
  • वैभव मेहरा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक,
  • आस्था शर्मा ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक,
  • कल्पना ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक,
  • व अनीश कुमार ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल करके क्षेत्र का नाम ऊंचा किया।

सभी खिलाड़ी पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं वही खिलाड़ी वैभव मेहरा वह सक्षम शर्मा राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग कैंप पटियाला में भाग ले चुके हैं।

पाठशाला की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने खिलाड़ियों उनके अभिभावकों तथा एथलेटिक्स कोच व प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा श्री विक्रम सिंह व पीईटी श्री बहादुर सिंह को इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई दी।

पाठशाला में पहुंचने पर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह के दौरान शहीद प्रताप सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरला देवी भी मौजूद रही।

विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान श्री पंजाब सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती प्रेमलता, उप प्रधान श्री सुरेश कुमार ने भी खिलाड़ियों उनके माता पिता व प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी।

प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने अपने संबोधन में बताया कि खिलाड़ियों को भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से पूरी सहायता प्रदान की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *