जोगिन्दरनगर पुलिस ने 6 वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

जोगिन्दरनगर : फरार उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जोगिन्दरनगर ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने लगभग छह वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक वर्ष की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार मण्डी भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियोग संख्या 11/2015, धारा 138 NIA में वांछित उद्घोषित अपराधी सतीश कुमार पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी गांव एवं डाकघर मटरू, तहसील जोगिन्दर नगर, जिला मण्डी को वर्ष 2020 में माननीय न्यायालय जोगिन्दर नगर द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 9 जुलाई 2026 को मटरू क्षेत्र से आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी चौंतड़ा में करवाया गया और नियमानुसार उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए एक वर्ष की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार मण्डी भेजने के आदेश पारित किए। न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसी दिन उप-जेल मण्डी में दाखिल करवा दिया।

इस कार्रवाई को आरक्षी देवेंद्र कुमार (नं. 938) तथा HHG सुभाष चन्द (6/3-14) ने अपनी सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों से सफल बनाया। पुलिस थाना जोगिन्दरनगर ने दोनों पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

थाना प्रभारी जोगिन्दरनगर सकीनी कपूर ने कहा कि जोगिन्दरनगर पुलिस कानून का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक अपराधी के विरुद्ध दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई करती रहेगी। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *