जोगिन्दरनगर डिपो को मिले 130 कर्मचारी

जोगिन्दरनगर : वर्षों तक आश्वासनों के पाले में झूलते और उदघाटन के लगभग अढ़ाई वर्ष पश्चात परिवहन निगम जोगिन्दरनगर डिपो के लिए निगम के बैजनाथ डिपो से 130 स्टाफ सदस्यों के स्थानांतरण आदेश हो ही गए। परिवहन निगम द्वारा 11 नवंबर को ही जोगिन्दरनगर परिवहन निगम के लिए 130 कर्मचारियों के तबादला आदेश बैजनाथ डिपो से कर दिए गए। एक लंबे अर्से से चर्चा का विषय बने जोगिन्दरनगर डिपो के लिए कर्मचारियों के स्थानान्तरण आदेशों से यंहा डिपो के संचालन की तमाम संभावनांए अब प्रबल हो गई हैं।

दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा घोषणा पश्चात 28 फरवरी 2019 को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने स्थानीय विधायक प्रकाश राणा तथा सांसद स्व: राम स्वरूप शर्मा की उपस्थिति में इसका उदघाटन किया गया लेकिन उसके पश्चात लगभग अढ़ाई वर्ष तक यह लोगों में चर्चा का विषय ही बना रहा कि यंहा डिपो खुलेगा भी नहीं.

लेकिन इसी वर्ष सितंबर माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चौंतड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिवहन निगम के डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय का शुभारंभ किया जबकि बाद में यंहा के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश भी कर दिए गए ।

अब गुरुवार को बैजनाथ डिपो से 130 कर्मचारियों के तबादला आदेश जोगिन्दरनगर के लिए किए हैं। इनमें 54 चालक, 52 कंडक्टर, 2 बाबू, 1 स्वीपर, 1 चपरासी, 1 चौकीदार, 1 वाशर ब्वाए, एक जेटी व 15 टीएमपीए शामिल हैं। अब आने वाले दिनों में यहाँ के लिए नई बसें आने पर यहाँ से बाहरी रूटों का भी संचालन होगा तथा जोगिन्दरनगर से लंबी दूरी के कुछ रूटों पर नई बसें चलने की सम्भावनाएं भी जताई जा रही हैं। इससे उपमंडल के समस्त लोंगों को सुविधा मिलेगी।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।