चंबा-मनाली बस आधी रात को जोगिन्दरनगर में खराब, डिपो ने दूसरी बस भेजी

जोगिन्दरनगर। एचआरटीसी की चंबा से मनाली जा रही बस आधी रात को जोगिन्दरनगर में खराब हो गई। बस में सवार करीब 35 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार चंबा-मनाली बस रात को 11:45 बजे जोगिन्दरनगर शहर के पठानकोट-चौक पहुंची और खराब हो गई। इस बस में सवार मनाली और मंडी के यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को बस के खराब होने की जानकारी दी गई।

करीब डेढ़ घंटे तक कोई हल न होता देख कर यात्री परेशान हो गये। इस पर कुछ यात्री ग़ुस्सा हो गए लेकिन पुलिस की टीम ने इन यात्रियों को शांत करवाया।

जोगिन्दरनगर बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल ने बताया कि उन्हें जैसे ही चंबा से मनाली जा रही परिवहन निगम की बस के खराब होने की सूचना मिली तो उन्होंने बस अड्डे में रात्रिकालीन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को मसले को हल करने को कहा।

जोगिन्दरनगर बस अड्डा प्रभारी रमेश ने बताया कि उन्होंने इसके बाद जोगिन्दरनगर बस डिपो की बस को मनाली भेजा। वहीं खराब बस ठीक होने के बाद सुबह 11:30 बजे चंबा से मनाली के लिए रवाना हुई।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *