बाबा कुटिया बनौण में स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु करें मदद

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण में स्थित माँ दुर्गा का मंदिर वर्षों पुराना व जर्जर स्थिति में है। नवरात्रों के उपलक्ष में मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु दिनांक 24 मार्च को कार्य शुरू किया जा रहा है।

जर्जर पड़ चुके मंदिर का साइड फोटो

मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु सभी भक्त जनों का सहयोग अपेक्षित है। बाबा कुटिया बनौण में वर्तमान में रह रहे महात्मा श्री महेश गिरी जी का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु सभी का सहयोग वांछित है।

महात्मा जी के अनुसार इस पुराने मंदिर का बरामदा तोड़ा जाना है। इसके अलावा मंदिर के गुम्बद को तोड़ कर दोबारा बनाना है तथा दीवारों पर पलस्तर का कार्य भी नए सिरे से किया जाना है।

महात्मा जी का कहना है कि जो भी भक्त जन या समाजसेवी इस मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु अपना योगदान देना चाहते हैं वो कुटिया में आकर उनके पास सहयोग राशि जमा करवा सकते हैं।

नोट:

बाबा कुटिया मंदिर के नाम पर कोई भी बैंक खाता नहीं है न ही महात्मा जी का कोई बैंक खाता खुला हुआ है। इसीलिए जो भी भक्त जन व समाजसेवी मदद करना चाहते हैं वो कृपया मंदिर में आकर ही अपना सहयोग दर्ज करें।

पढ़ें बाबा कुटिया का इतिहास >>

बनगुफा बनौण : प्रकृति, शान्ति और अध्यात्म का संगम

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *