हिन्दू नववर्ष और नवरातों की हार्दिक बधाई

आप सभी को हिन्दू नव वर्ष और माँ भगवती की उपासना के पर्व नवरातों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगत जननी मां दुर्गा का पर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से आरंभ हो जाएगी और 30 मार्च 2023 को नवमी को समाप्त होगी. चैत्र नवरात्रि की नवमी पर राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है.

नवरातों के साथ ही हिन्दू नव वर्ष भी मनाया जाता है। देशी महीने के अनुसार इसी दिन हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत होती है।

नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है. चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाती है, इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है.

इस साल नवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि मां दुर्गा इस बार नौका पर सवार होकर आ रही हैं जो शुभता का प्रतीक है, हालांकि इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पंचक में होगी.

पंचांग के अनुसार चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा.
उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च 2023 को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:29 –  सुबह 07:39 तक है.

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथियां

22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 नौ दिन तक मां दुर्गा की नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी. ये हैं चैत्र नवरात्रि की नौ देवियां और तिथि.

  1. चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  2. चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  3.  चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) – तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा
  4. चैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) – चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा
  5. चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
  6. चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
  7. चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) – सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा
  8. चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) – अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
  9. चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) – नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी

जोगिन्दरनगर और इसके आसपास के मंदिरों,माँ चतुर्भुजा,माँ सिमसा,माँ गढ़वाली,माँ जालपा,माँ बंडेरी, माँ फुंगनी,माँ आशापुरी,माँ भभौरी,माँ मंगरौली,माँ सुरगनी आदि मंदिरों में नवरातों के उपलक्ष में खूब चहल पहल रहेगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *