जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा कुटिया बनौण में होगा भंडारे का आयोजन

आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। बुधवार और वीरवार को जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

वहीँ जोगिन्दरनगर क्षेत्र में भी यह पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 सितम्बर शाम को भजन कीर्तन के साथ सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की लीला का गुणगान किया जाएगा।

इसी उत्सव को लेकर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत स्थित बनौण गुफा में भी काफी उत्साह है। कुटिया के महात्मा श्री शिव शंकर गिरी जी का कहना है कि समस्त भक्तजन 6 सितम्बर की शाम को भजन कीर्तन में जरूर भाग लें।

महात्मा जी का कहना है कि सभी भक्तों के सहयोग से वीरवार को कुटिया में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।

महात्मा जी के सहयोगी महेश गिरी जी ने भी इस उत्सव को लेकर तैयारियां की हुई हैं। उन्होंनें भी भक्तों से आह्वान किया है कि भक्त जन जरूर कुटिया में आएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।

पढ़ें बाबा कुटिया बनौण का इतिहास

बनगुफा बनौण : प्रकृति, शान्ति और अध्यात्म का संगम

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *