विधायक प्रकाश राणा से मिले नौहली,भराड़ू व ब्यूंह के सेवानिवृत्त पदाधिकारी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा हल्के के विधायक प्रकाश राणा से शनिवार को उनके निवास स्थान गोलवां में नौहली, भराड़ू व ब्यूंह के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद सभी सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों ने माननीय विधायक के ऊपर पूरी आस्था जताई तथा विधायक महोदय द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रसंशा की. उसके बाद विधायक प्रकाश राणा ने लड़भड़ोल में बूथ प्रधानों के साथ भड़ोल कार्यालय में बैठक की तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी की.

विधायक के ऊपर जताई आस्था

सभी सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों ने माननीय विधायक के ऊपर पूरी आस्था जताई. सभी का कहना है कि भविष्य में भी माननीय विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे.

कार्यों की सराहना की

मुलाकात के बाद सभी सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों ने विधायक महोदय द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रसंशा भी की. सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए विधायक का हर तरह से पुरजोर समर्थन किया है.

लडभड़ोल कार्यालय में की बैठक

सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों से मुलाकात के बाद विधायक प्रकाश राणा ने लड़भड़ोल में बूथ प्रधानों के साथ भड़ोल कार्यालय में बैठक की तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी की.

 

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *