विधायक प्रकाश राणा ने किया मसौली और कस पंचायतों का दौरा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा हल्के के विधायक प्रकाश राणा ने अपने पंचायती दौरे के तहत उपमंडल में शनिवार को मसौली और कस पंचायतों का दौरा किया. विधायक ने लोगों के साथ समस्याओं को सांझा किया व उन्हें हल करने का भरोसा दिया. विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं.

5-5 लाख की राशि ज़ारी

विधायक प्रकाश राणा 1 बजे दोपहर मसौली और दोपहर बाद 3 बजे कस पंचायतों में लोगों से मिले. लोगों ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई. विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर उन्हें हल करने का भरोसा दिया.

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर दी बधाई

विधायक प्रकाश राणा ने समस्त क्षेत्रवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उनका कहना है कि हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल विकास और खुशहाली के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार हिमाचल को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *