पंचायत चुनाव प्रचार के लिए 3 दिन शेष

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के प्रचार को लेकर केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। 26 मई को पहले फेज में होने वाले चुनाव प्रचार का शोर 24 मई को शाम पांच बजे तक थम जाएगा।

राज्य की विभिन्न पंचायतों में 26 मई को पहले दौर में होने वाले चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य की विभिन्न पंचायतों में 22341 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहा है। राज्य में गांव की सरकार बनाने को लेकर प्रदेश में इन दिनों लाउडस्पीकरों के शोर के साथ ही घर-घर में प्रचार अभिचान और तेज हो गया है।

मतदाताओं को रिझाने के लिए विभिन्न प्रकार के वादे ग्रामीण क्षेत्र की जनता और मतदाताओं के साथ उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे हैं। प्रदेश की 3758 पंचायतों में यह चुनाव होने जा रहा है जहां 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।

वहीं, इस चुनाव में प्रदेश भर में 165 पंचायत प्रधान पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं, उपप्रधानों की बात की जाए तो 262 उपप्रधान निर्विरोध चुने गए है।

प्रदेश में चुनाव से पहले ही विभिन्न पदों के लिए 8841 उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया हैं। वहीं, 21678 वार्ड सदस्य के पदों में से 8398 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत समिति के 1769 पदों में 61 सदस्यों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है।

इस बार युवा चेहरों पर दांव

पंचायती राज संस्थाओं के इन चुनावों में पहली बार राज्य की अधिकांश पंचायतों में युवा जोश देखने को मिला है। अधिकांश क्षेत्रों में युवा प्रत्याशी चुनाव मैदान में प्रधान-उपप्रधान सहित अन्य पदों पर चुनावी ताल ठोंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुरानी ढर्रे की राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत स्तर पर अब पूरा नेतृत्व युवाओं को दिया जा रहा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *