विधायक के बेटे की शादी में 8 दिसम्बर को शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा हल्के के विधायक प्रकाश राणा के बेटे राहुल राणा की शादी में प्रदेश के मुख्यमंत्री 8 दिसम्बर को विधायक के निवास स्थान गोलवां गाँव में शिरकत कर रहे हैं. विधायक के बेटे की शादी आगामी 10 दिसम्बर को तय है जिसके उपलक्ष में मुख्यमंत्री ने पहले 12 तारीख को शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणों से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है तथा मुख्यमंत्री अब 8 तारीख को गोलवां आ रहे हैं. विधायक प्रकाशा राणा ने हल्के की समस्त जनता सहित विधायकों और कैबिनट मंत्रियो को बेटे की शादी हेतु निमंत्रण भेजा है. विधायक द्वारा प्रकाश राणा ऑफिसियल पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 8 तारीख रविवार को विधायक के निवास स्थान में धाम का आयोजन किया जा रहा है.

कार्यक्रम में हुआ फेरबदल

प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले 12 तारीख को विधायक के बेटे की शादी में शामिल होने वाले थे लेकिन धर्मशाला में होने वाले शीतकालीन सत्र की व्यस्तता के चलते और 12 दिसम्बर को मौसम विभाग के अनुसार मौसम खराब रहेगा जिस कारण अब मुख्यमंत्री 8 तारीख को गोलवां गाँव पधार रहे हैं.

बड़े मेहमान होंगे शामिल

विधायक प्रकाश राणा ने विधायकों सहित केबिनट मंत्रियो सहित जोगिन्दरनगर विधानसभा हल्के की समस्त जनता को न्यौता दिया है. मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्ण रूप से निजी रहेगा. अब 8 तारीख को विधायक के निवास स्थान पर सभी के लिए धाम का आयोजन किया जा रहा है. विधायक प्रकाश राणा ने बेटे की शादी में सभी को आमंत्रित किया है.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *