विधायक प्रकाश राणा ने दिव्यांग अर्जुन को भेंट की व्हील चेयर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा हल्के के विधायक प्रकाश राणा ने रविवार को चौंतड़ा जोन के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया. विधायक ने अपने ट्रस्ट के सौजन्य से भड़याड़ा गाँव के दिव्यांग अर्जुन सिंह पुत्र श्री राम लाल को अपने ट्रस्ट की ओर से व्हील चेयर भेंट की.

समस्यायों पर किया मंथन

बूथ कार्यकर्ताओं के साथ विधायक प्रकाश राणा ने विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया और सभी कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य सुझावों को सुना. कार्यकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित अपना योगदान देंगे.

अर्जुन को भेंट की व्हील चेयर

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने भड़याड़ा गाँव के दिव्यांग अर्जुन सिंह पुत्र श्री राम लाल को अपने ट्रस्ट की ओर से व्हील चेयर भेंट की.

ये रहे उपस्थित

रविवार को हुए बूथ मीटिंग के इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य,पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभन्न कार्यकर्ता मौजूद थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *