विधायक प्रकाश राणा ने रद्द किए कल के कार्यक्रम

जोगिन्दरनगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के चलते जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कल दिनांक 25 अगस्त के प्रायोजित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. विधायक प्रकाश राणा कल स्वर्गीय अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में भाग लेने हेतु दिल्ली जा रहे हैं. विधायक का कहना है कि उन्होंनें विधानसभा सत्र के बीच व्यस्तता के चलते कल होने वाले कार्यक्रमों के लिए समय निकाला था.

ये थे कार्यक्रम

क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा के कल के कार्यक्रमानुसार सबसे पहले ओम शांति आश्रम ढेलु में कार्यक्रम में भाग लेना था. उसके बाद बॉयज स्कूल जोगिन्दरनगर में अंडर 14 बॉयज टूर्नामेंट के समापन में भाग लेने के अलावा साढ़े तीन बजे चौंतड़ा स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता के समापन में भाग लेना था.

व्यस्त सत्र से निकाला था समय

विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि उन्होंनें विधानसभा सत्र के बीच इन प्रायोजित कार्यक्रमों के लिए समय निकाला था. वे इसी कार्यक्रम के तहत शिमला से जोगिन्दरनगर आए थे. लेकिन अंतिम संस्कार में भाग लेने हेतु दिल्ली जाने के कारण उन्हें सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े हैं.

देश ने खोया महान नेता

विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि देश ने आज एक महान नेता खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती. उन्होंनें अरुण जेटली के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. उधर प्रकाश राणा ने कल होने वाले कार्यक्रमों के लिए आयोजकों से माफ़ी मांगी है.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *