विधायक प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, ठाकुर गुलाब सिंह बोले “इसके हक़ में नहीं”

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नया घटनाक्रम सामने आया है। दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बीजेपी में शामिल हुए विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह

दोनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। पिछली बार देहरा से होशियार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे तत्कालीन मंत्री रवींद्र सिंह रवि के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भी तत्कालीन मंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। दोनों ही विस क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायकों के टिकट भी पक्के माने जा रहे हैं, इसी शर्त पर दोनों पार्टी में शामिल हुए हैं।
इसके हक़ में नहीं : ठाकुर गुलाब सिंह
विधायक प्रकाश राणा के भाजपा में शामिल होने को लेकर दिए बयान में कहा कि वह इस (प्रकाश राणा के भाजपा में शामिल होने) के हक़ में नहीं हैं और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
विधायक प्रकाश राणा के भाजपा में शामिल होने को लेकर जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सियासत गर्मा गयी है।
जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।