होम

कन्या पाठशाला में शुरू हुआ 5 दिवसीय टेक्नोलॉजी एनहैंसमेंट प्रशिक्षण शिविर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सोमवार से द्रंग -1 के 60 अध्यापकों के लिए 5 दिवसीय टेक्नोलोजी एन्हैसमेंट प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस शिविर का शुभारम्भ शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी) श्रीमती मीना राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती मीना राठौर दीप प्रज्वलित करते हुए

मुख्य अतिथि का स्वागत स्थानीय पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री खजान चंद ने शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षु अध्यापकों से लग्न से इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बल दिया। उन्होंनें बताया कि इस प्रकार के शिविरों से स्कूल में अध्यापकों के आ रही दिक्कतों से निजात मिल सकेगी।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते अध्यापक

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यापकों ने वर्ड प्रेस,एक्सेल व स्लाइड्स के बारे में जानकारी हासिल की व खुद भी इस बारे प्रैक्टिकल किए।

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री खजान चंद

इस अवसर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर व बॉयज स्कूल जोगिन्दरनगर के प्रधानाचार्य श्री आशीष कौड़ा भी उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा खंड द्रंग प्रथम के 60 अध्यापक भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार द्रंग 2 के अध्यापकों का अगला 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 फरवरी से शुरू होगा। समस्त जानकारी कन्या पाठशाला जोगिन्दरनगर में कार्यरत हिंदी के प्रवक्ता श्री राजेन्द्र कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *