प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से लौटेगी भाजपा : ठा. गुलाब

चौंतड़ा — प्रदेश में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और प्रदेश में भाजपा सरकार का मिशन रिपीट तय होगा और यह ऐतिहासिक मौका होगा, जब पजांब की तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटेगी। यह बात प्रदेश लोक निर्माण व राजस्व मंत्री व जोगिंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी ठा. गुलाब सिंह ने चौंतड़ा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार विकास के नाम पर भारी मतदान किया है और जनता ने धूमल सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ जनता ने अपना वोट दिया है और भ्रष्टाचार कांग्रेस को ले डूबेगा। गुलाब सिंह ने कहा कि जोगिंद्रनगर के मतदाताओं ने विकास के लिए वोट किया है और आशा जताई है कि भाजपा जोगिंद्रनगर में रिकार्ड तोड़ मतों से जीत का परचम फहराएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *