हिमाचल का होगा शानन पावर प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री

जोगिन्दरनगर : शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोगिन्दरनगर में मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी खुशहाल ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शानन पावर प्रोजेक्ट जल्द ही हिमाचल के हिस्से में होगा.

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इस बार पिछली लीड से अधिक लीड दिलाने का भी आह्वान किया. फौजियों पर दिए ब्यान पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी को खूब-खरी सुनाई, वहीं स्टार प्रचारकों को बाहर से बुलाने पर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. क्योंकि कांग्रेस ने मान लिया है कि प्रदेश में भाजपा का सामना करने वाले नेता उनके पास नहीं है, इसलिए दूसरे राज्यों से स्टार प्रचारकों को बुलाया.

क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा व पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने व्भी भाजपा प्रत्याशी खुशहाल ठाकुर ने जनसभा को सम्बोधित किया. इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक, मंडल के अध्यक्ष पंकज जम्वाल व अजय सकलानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *