सरकार का पहला विधानसभा सत्र 22 दिसम्बर से, OPS पर फ़ैसला सम्भव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू होगा और 24 दिसंबर तक चलेगा।

सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हिमाचल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री के साथ सभी विधायकों की वीरवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसमें तय हुआ कि सत्र के बाद ही मंत्रियों की शपथ करवाई जाए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू होगा

राज्यपाल ने जारी किया राजपत्र
हिमाचल विधानसभा सत्र की तारीखों के ऐलान संबंधी जारी किया गया लेटर।

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला कांग्रेस विधायक दल, मंत्रिमंडल को लेकर सूची शॉर्टलिस्ट 
हिमाचल मंत्रिमंडल को लेकर जारी खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ ही सभी पार्टी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों को जीत की बधाई देने के साथ ही एकजुट होकर चलने की बात कही।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *