होम

16 फरवरी को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की बैठक 16 फरवरी गुरुवार को बुलाई है। मुख्यमंत्री दिल्ली और गोवा के दौरे के बाद सोमवार दोपहर बाद शिमला पहुंच रहे हैं और आते ही कुछ विभागों की एमर्जेंसी मीटिंग रखी गई है।

सीमेंट विवाद पर ट्रक ऑपरेटरों के साथ भी आज ही बैठक होगी। इसके बाद 16 फरवरी को कैबिनेट की दूसरी बैठक होगी।

नई सरकार की पहली बैठक 13 जनवरी को हुई थी। 16 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अपग्रेड किए गए स्कूलों को लेकर फैसला होगा।

बैठक में नए खोले जाए कालेजों को लेकर भी निर्णय सरकार लेगी। सरकार बजट सत्र को लेकर भी इसी कैबिनेट में शेड्यूल फाइनल करेगी। विधानसभा का बजट सत्र इस बार लेट है और मार्च में ही यह शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *