मंगलवार को 11 बजे शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसंबर को 11 बजे आरंभ होगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष

सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोदगार होगा तथा माननीय मुख्यमंत्री नवनियुक्त मंत्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवाएंगे। यह सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 5 बैठकें होंगी। गुरुवार का दिन गैरसरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।

23 दिसंबर को शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाएगा। श्री पठानिया ने कहा कि विधानसभा सचिवालय तपोवन शीतकालीन सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह सजग है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने हेतु 4 दिसंबर को जिला कांगड़ा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए थे।

परिवहन, सुरक्षा तथा पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।

इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिवालय तथा परिसर में चल रहे मुरम्मत तथा विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए भी विशेषकर लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (विद्युत) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जो कि अब पूर्ण हो चुका है।

पूर्व की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश विधान सभा तपोवन भवन तथा परिसर को दुधिया रोशनी से सुसज्जित कर आकर्षक तथा खूबसूरत बनाया गया है। सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्थान की उपलब्धता अनुसार अनुमति प्रदान की जाएगी। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और उन्हें लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।

सदन की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखने पर उनके ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी तथा लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग प्रश्सत होगा। आम आदमी भी स्थान की उपलब्धता पर अपना पास बनवाकर सदन की कार्यवाही देख सकेंगे।

471 प्रश्न आए
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में माननीय सदस्यों से कुल 471 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिसमें 348 प्रश्न तारांकित तथा 123 प्रश्न अतारांकित हैं, जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 4 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 1 सूचना, नियम 101 के तहत 10 सूचनाएं, नियम 130 के अन्तर्गत 12 सूचनाएं, जिसमें पिछले सत्र की स्थगित 2 सूचनाएं भी शामिल हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *