जोगिन्दरनगर और चौहारघाटी की पहाड़ियों में बर्फबारी ज़ारी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और चौहारघाटी की पहाड़ियों में बर्फ़बारी का क्रम ज़ारी है. वहीँ निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. बारिश और बर्फ़बारी के चलते समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शीतलहर है. मौसम विभाग ने पहले ही मौसम को लेकर येलो अलर्ट ज़ारी किया हुआ है.

वीरवर को जोगिन्दरनगर में मौसम

 

 

गौर हो कि पिछले लम्बे समय से गेहूं,जौ,मटर,आलू व अन्य फसलें सूखे की मार झेल रही थी. बागवानों के लिए भी यह बर्फ़बारी और बारिश खुशियाँ लेकर आई है.

चौहारघाटी के बरोट,टिक्कन,झटीगरी,गढ़गाँव,छोटा भंगाल आदि क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो रही है जोकि खेती की दृष्टि से उत्तम मानी जा रही है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वीरवार को भी पहाड़ियों में रुक रुक कर बर्फ़बारी हो रही है तथा बारिश का क्रम भी ज़ारी है. कई जगह बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है तो बारिश के कारण कच्ची सड़कों आवाजाही मुश्किल हो गई है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *