जोगिन्दरनगर में बर्फ़बारी और बारिश से बढ़ी शीतलहर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत काफी अन्तराल के बाद वीरवार रात से बर्फ़बारी और बारिश शुरू हुई। बारिश से जोगिन्दरनगर में किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश गेहूं की सूख रही फसल के अलावा आलू, मटर आदि के लिए वरदान है। उधर दिनभर जोगिन्दरनगर की पहाड़ियों में बर्फ़बारी हो रही है।

इसके अलावा धौलाधार,बिलिंग की पहाड़ियों में भी बर्फ़बारी का क्रम ज़ारी है। मौसम कुल मिलाकर ठंडा बना हुआ है। बारिश होने से खुश्क मौसम से लोगों को निजात मिली है।

वहीँ चौहार घाटी में भी जमकर बर्फ़बारी हो रही है। सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरोटकेअलावा झटिंगरी, धरमेहड़,तरस्वाण, द्रगड़,डगवान धार आदि में भी जमकर बर्फ़बारी हुई है जिससे किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।

जोगिन्दरनगर में ज़ारी बर्फ़बारी से समूचे क्षेत्र में शीतलहर है। वहीँ शुक्रवार को भी रुक रुक कर बारिश और बर्फ़बारी हो रही है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।