हिमाचल में कोरोना के 370 नए केस, एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों में प्रदेश में कोरोना के 900 नए एक्टिव केस आए हैं। इन 800 नए एक्टिव केस के साथ प्रदेश में कोरोना मामलों का आंकड़ा 1216 हो गया है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 370 नए मामले आए हैं, जबिक एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मौत ऊना जिला में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 3863 हो गया है।

कोविड के नए मामलों में बिलासपुर में 13, चंबा में सात, हमीरपुर में 52, कांगड़ा में 136, किन्नौर में एक, कुल्लू में 19, लाहुल-स्पीति में एक, मंडी में 17, शिमला में 41, सिरमौर में 26, सोलन में 47 और ऊना में दस मामले पाए आए हैं। प्र्रदेश में अब 1216 एक्टिव मामले हो गए हैं।

बिलासपुर में 57, चंबा में 25, हमीरपुर में 99, कांगड़ा में 462, किन्नौर में सात, कुल्लू में 56, लाहुल-स्पीति में दस, मंडी में 56, शिमला में 169, सिरमौर में 59, सोलन में 153 और ऊना में 81 एक्टिव केस हो गए हैं।

       एक्टिव केस का ग्राफ
        तिथि      एक्टिव केस
31 दिसंबर, 2021  -466
1 जनवरी, 2022   -474
2 जनवरी, 2022   -526
3 जनवरी, 2022   -621
4 जनवरी, 2022   -859
5 जनवरी, 2022   -1216

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *