बारिश और बर्फ़बारी से जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शीतलहर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत पिछले दो दिनों से बारिश ज़ारी है। वहीँ धौलाधार,बिलिंग घाटी के अलावा चौहार घाटी में बर्फ़बारी हो रही है। बारिश और बर्फ़बारी से जोगिन्दरनगर में किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।

यह बारिश गेहूं की फसल के अलावा आलू, मटर आदि के लिए वरदान है। उधर वीरवार से लगातार बारिश हो रही है जो शुक्रवार सुबह भी ज़ारी है।

इसके अलावा धौलाधार,बिलिंग की पहाड़ियों में भी बर्फ़बारी का क्रम ज़ारी है। मौसम कुल मिलाकर ठंडा बना हुआ है।

वहीँ चौहार घाटी में भी जमकर बर्फ़बारी हो रही है। सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरोट केअलावा झटिंगरी, धरमेहड़,तरस्वाण, द्रगड़,डगवान धार आदि में भी जमकर बर्फ़बारी हुई है जिससे किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।

जोगिन्दरनगर में ज़ारी बर्फ़बारी से समूचे क्षेत्र में शीतलहर है। वहीँ वीरवार से लगातार बारिश और बर्फ़बारी हो रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *