बारिश और बर्फ़बारी से बढ़ी जोगिन्दरनगर में शीतलहर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आस पास के क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही बारिश और बर्फ़बारी से तापमान में गिरावट आई है जिससे समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शीतलहर ज़ारी है. मंगलवार को भी दिन भर बारिश और बर्फबारी का क्रम ज़ारी रहा तथा अभी तक ज़ारी है. मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को समूचे प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी होने का अनुमान है तथा 30 जनवरी को मौसम साफ़ रहने की सम्भावना है.

ज़ारी है बारिश और बर्फबारी

मंगलवार को दिनभर बारिश और बर्फ़बारी के बाद शाम को भी यह क्रम ज़ारी है. जोगिन्दरनगर की पहाड़ियों के अलावा समस्त चौहार घाटी में भी दिनभर बर्फबारी के बाद शाम को भी ज़ारी है.

फसल के लिए है उपयुक्त

यह बारिश गेहूं, जौ,मटर व आलू की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है. बारिश और बर्फ़बारी होने से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *