कमरे में फटा गैस सिलैंडर, 1 की मौत, 6 घायल

मानपुरा: बद्दी के लेबर चौक के नजदीक बसंती बाग में बुधवार देर रात को एक कमरे में सिलैंडर फटने से आग लग गई जिससे 1 कामगार की मौत हो गई जबकि 6 लोग झुलग गए जोकि निजी अस्पताल में उपचारधीन हैं।

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर एक ही कमरे में रह रहे थे और जब शाम को वे खाना बनाने लगे तो उसी दौरान सिलैंडर ने आग पकड़ ली जिससे सातों कामगार आग की चपेट में आ गए जिसमें बिहार निवासी रवि की पी.एच.सी. बद्दी में मौत होगई। सातों कामगार बद्दी में ही एक मिठाई की दुकान में काम करते थे।

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड बद्दी को दी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जारी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *