बद्दी में लड़की से हुआ गैंगरेप, 6 पुरुषों के साथ एक महिला भी

बी.बी.एन.:  महिला थाना बद्दी के तहत एक लड़की केसाथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। 3 आरोपियों ने गैंग रेप किया। आरोपियों में 6 पुरुष व एक महिला शामिल है।

पुलिस के अनुसार यह मामला एक लड़की की शिकायत पर दर्ज हुआ कि जब वह अपने क्वार्टर में अकेली थी तो करीब 11 बजे रात को उमाकांत, संतोष, धोनी, सुधीर, अरुण व रिंकू ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर आकर संतोष ने उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद उमाकांत व धोनी ने भी उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों में एक की पत्नी भी शामिल थी। गौर रहे कि पीड़िता ने गत दिनों अश्लील हरकतें करने का भी मामला दर्ज करवाया था। एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने रेप व धमकियां देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

सोलनहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *