दामाद ने ससुराल में उठाया खौफनाक कदम, घरवालों के उड़े होश

हमीरपुर: पैर की अंगुली से बंदूक का ट्रिगर दबाकर एक व्यक्ति ने अपनी जान ले ली। जानकारी के अनुसार किशन देव उर्फ नानकू (48) पुत्र भगवान दास निवासी सुनली डुग्घा में बाईपास के पास अपने ससुराल में 4-5 दिन पहले एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था तथा तब से ससुराल में ही रह रहा था।

बुधवार दोपहर के समय उसने अपने ससुराल में ही अपनी बंदूक का ट्रिगर पैर की अंगुली से दबाकर सिर में गोली मार ली। धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा खून से लथपथ किशन देव को हमीरपुर अस्पताल ले आए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नशे का आदी था किशन देवजानकारी के अनुसार किशन देव नशे का आदी भी था तथा कुछ सालों से अपने ही ससुराल की एक मोटर फाइनांस कंपनी में काम करता था, जहां कुछ माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। बुधवार को वह सुबह से ही अपनी बंदूक लेकर घूम रहा था तथा दोपहर के समय तैश में आकर उसने खुद को गोली मार ली।

आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। ए.एस.पी. हमीरपुर डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

हमीरपुरहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *