बिग ब्रेकिंग : हिमाचल में कोरोना की वापसी

जोगिन्दरनगर : कोरोना मुक्त होने की दहलीज पर खड़े हिमाचल प्रदेश की उम्मीदों को जोरदार झटका लगा है। आज ग्रीन जोन में चल रहे जिला मंडी के जोगिन्दरनगर  उपमंडल में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा सोलन जिला के बद्दी में भी कोरोना संक्रमित मरीज का खुलासा हुआ है। अब तक कुल 2 मामले कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं.

29 अप्रैल को आया था दिल्ली से

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मकरीड़ी क्षेत्र का यह व्यक्ति 29 अप्रैल को दिल्ली से आया था। इसका सैंपल लिया गया था जो कि पॉजिटिव पाया गया है।

दूसरा मामला बद्दी में

बद्दी के लेबर हॉस्टल में रहने वाली पंजाब के गुरदासपुर की कामगार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 26 अप्रैल को महिला बद्दी से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर की गई थी।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *