14 वर्षीय छात्र ने लगाया फंदा

कांगड़ा: 8वीं कक्षा के 14 वर्षीय किशोर ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। डी.एस.पी. देहरा रेणु शर्मा के अनुसार 14 वर्षीय किशोर निवासी मदवाड़ा तहसील देहरा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का जोकि 8वीं कक्षा का छात्र था, अपने घर के कमरे में गत दिवस पढऩे गया। पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद उसकी माता ने किसी बात के लिए उसे बार-बार आवाज लगाई और जवाब नहीं आया तो वह उठकर खुद देखने गई।

पुलिस के अनुसार मृतक किशोर की मां ने बच्चे के कमरे में जाकर देखना चाहा तो कमरा अंदर से बंद था और अंदरसे कोई जवाब नहीं मिल रहा था। ऐसे में मृतक किशोर की मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोला गया तो उक्त किशोर कमरे में लकड़ी की छत की कड़ीके साथ लटका हुआ था।

किशोर को उतार कर वे उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसने आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *