सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी, बड़ा हादसा टला

भवारना: मनसिंबल पंचायत के ओडर गांव में रात करीब 9 बजे अचानक सिलेंडर में आग लगने से एक महिला का हाथ झुलस गया। जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह के घर में उनके परिवार की एक महिला ने खाना बनाने के लिए गैस जलाई, तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

खाना बना रही महिला की चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के सदस्य रसोई मे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सिलेंडर में आग लगी हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने सिलैंडर पर मिट्टी डाल कर आग पर काबू पा लिया और सिलैंडर कोबरामदे में रख दिया। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस बारे पालमपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

लखबीर गुलेरिया और मृत्युंजय शर्मा के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कश्मीर सिंह के घर जाकर सिलैंडर की जांच की। कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने आज ही नया सिलेंडर लिया था। अगर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सराहनीय भूमिका नहीं निभाई होती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *