स्कूल से घर लौट रही छात्रा से जंगल में बलात्कार

गोहर: थुनाग तहसील के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही गांव के एक युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा युवती का मैडीकल करवा लिया है। एस.पी. प्रेम ठाकुर ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अक्तूबर, 2016 को युवती स्कूल से जब जंगल के रास्ते घर लौट रही थी तो उसी दौरान युवक ने उसका रास्ता रोका व कथित छेड़छाड़ करने के बाद बलात्कार किया।

बलात्कार करने के बाद उक्त युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवती इतने समय तक चुप क्यों रही। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

स्रोत : पंजाब केसरी

मंडीहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *