14 वर्षीय मासूम गर्भवती

सुजानपुर में किराएदार ने नाबालिग को बनाया शिकार

सुजानपुर : नगर परिषद सुजानपुर में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने मकान मालिक की नाबालिग बेटी से दुराचार किया है। इसकी शिकायत नाबालिग के पिता ने पुलिस थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई है। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया है कि वह कुछ माह से गर्भवती है।

हालांकि किराएदार अपनी फैमिली सहित सुजानपुर में रहता था। 14 वर्षीय नाबालिग के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सुजानपुर में मंगलवार शाम को दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नगर परिषद सुजानपुर का कर्मचारी है। वह पालमपुर जिला कांगड़ा का स्थायी निवासी है।

नगर परिषद में कार्यरत होने के चलते वह सुजानपुर में एक किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी व बेटी भी उसके साथ ही रहते थे। इसी दौरान उसने मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया। मेडिकल रिपोर्ट में जब बेटी के गर्भवती होने का खुलासा हुआ तो नाबालिग ने किराएदार द्वारा दुराचार किए जाने की बात कही।

बताया जा रहा है कि किराएदार पिछले कई महीनों से यहां रह रहा था। कुछ दिनों से किराएदार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। 14 वर्षीय नाबालिग भी साधारण प्रवृत्ति की बताई जा रही है। इस बारे में एसएचओ सुजानपुर सुरेंद्र धीमान ने बताया कि मंगलवार को दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

स्रोत : दिव्य हिमाचल

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *