होम

छात्रा पर हमले के बाद आरोपी गिरफ्तार, घायल छात्रा पीजीआई रेफर

पालमपुर : कांगड़ा जिला के पालमपुर में शनिवार को एक हैवानियत वाला और दुखद मामला सामने आया है। यहां बस स्टैंड के पास एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर सरेआम दराट से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, जिसकी देर रात नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

पालमपुर बस स्टैंड जहाँ यह वारदात हुई

युवती को आए गहरे जख्म

इससे पूर्व इस हमले में युवती ने खुद के बचाव के लिए अपने बाजुओं को सिर पर रखने की कोशिश की, मगर इस बीच उसके बाजू और सिर के भी कुछ हिस्सों में गहरे जख्म हो गए।

लोग आए बचाव में

घटना के दौरान अगर बाजार के लोग बीच-बचाव में न आते तो सिरफिरा युवक आक्रोश में इस कदर अंधा होकर वार कर रहा था कि हो युवती की मौके पर ही जान भी जा सकती थी।

आरोपी पुलिस के हवाले

फिलहाल पालमपुर के कुछ युवकों ने आगे आकर न केवल उस सिरफिरे आरोपी को काबू किया, बल्कि उसे पुलिस के हवाले करके तुंरत युवती को पास के अस्पताल पालमपुर ले जाया गया।

जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अब टीएमसी टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में जहां सनसनी का माहौल है, तो वहीं पुलिस भी पूर्णत स्तब्ध है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है।

फॉरेंसिक टीम ने किया मौका

साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर भी मुआयना करवाया गया है। मौके पर युवती के बालों का गुच्छा और उसका बैग भी वहीं पड़ा हुआ मिला है।

एएसपी ने दी जानकारी

एएसपी सिटी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है, जबकि युवती घायल है।  उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को समाज में कोई स्थान नहीं है।

नशे में युवक

प्राथमिक तौर पर उन्हें युवक नशे में भी प्रतीत हुआ है। पूरा माजरा क्या है इसकी पुलिस तफ़्तीश करेगी ताकि घटना की तह तक जाया जा सके। बाकी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *