चरण पादुका माँ भभौरी मेला कल

जोगिंदरनगर उपमंडल के तहत बल्ह ग्राम पंचायत के मुहाल बनौण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सक्रांति के दिन 15 जून को एकदिवसीय चरण पादुका मां भभौरी मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है. मेले में क्रिकेट,वॉलीबाल,कुश्ती प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं की रस्साकस्सी,मटका फोड़,म्यूजिक चेयर तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है.

कल होगा क्रिकेट का फाइनल

माँ भभौरी मेले के उपलक्ष में 10 जून से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें कल रोपड़ी और मच्छयाल की टीमों का सेमीफाइनल होगा. सेमीफाइनल जीतने वाली टीम का फाइनल मुकाबला डलाणा टीम के साथ होगा.

मिलेगा नकद पुरस्कार

क्रिकेट की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः  3100 तथा 2100 रुपए, वॉलीबाल की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 2100 तथा 1100 रुपए,रस्साकस्सी की विजेता और उपविजेता टीम को 1100 और 900 रुपए, मटका तौड़ विजेता और म्यूजिक चेयर विजेता को क्रमशः 201 रुपए तथा कुश्ती विजेता को 3000 की राशि इनाम के रूप प्रदान की जाएगी  मेले के समापन की अध्यक्षता सांसद रामस्वरूप शर्मा करेंगे. यह जानकारी मेला कमेटी बनौण के प्रधान रूप चंद ने दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *