15 जून को होगा चरण पादुका माँ भभौरी मेला

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ चरण पादुका भभौरी मेले के आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. यह मेला हर वर्ष युवक मंडल और मेला कमेटी के सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया जाता है.

इस मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं वॉलीबॉल, क्रिकेट, महिलाओं की रस्साकस्सी, म्युज़िक चेयर, घड़ा तौड़ आदि का आयोजन किया जायेगा. मेले की संध्या में जागरण द्वारा माँ भगवती की महिमा का गुणगान भी किया जायेगा.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *