15 जून को मनाया जाएगा चरण पादुका माँ भभौरी मेला

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण (लौण) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी (आषाढ़ प्रथम प्रविष्टे)15 जून शनिवार के दिन चरण पादुका माँ भभौरी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा.

ये होंगे मेले के मुख्य आकर्षण

मेले के मुख्य आकर्षण क्रिकेट,वॉलीबॉल,महिलाओं की रस्साकस्सी,मटका फोड़,म्यूजिक चेयर,कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है.

इस प्रकार होगी इनाम राशि

क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3500 रूपये की नकद राशि और उपविजेता टीम को 2500 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी.वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3100 रूपये की नकद राशि और उपविजेता टीम को 2100 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी.महिलाओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1500 रूपये की राशि और उपविजेता टीम को 1100 रूपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी.

मटका तोड़ प्रतियोगिता के विजेता,म्यूजिकल चेयर के विजेता को क्रमशः 200 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी.कुश्ती प्रतियोगिता में माली विजेता को 2100 रूपये और उपविजेता को 1100 रूपये प्रदान किये जायेंगे.

10 जून तक जमा करवायें एंट्री फीस

क्रिकेट व वॉलीबॉल खेलने के इच्छुक खिलाड़ी 10 जून 2019 तक अपनी एंट्री फीस क्रमशः 700 रूपये और 500 रूपये की राशि आयोजकों के पास जमा करवाएं.

इन नम्बरों पर करें कांटेक्ट

मेला कमेटी प्रधान : रूप चंद मोबाईल नम्बर : 9418721556

अनूप कुमार : 94182220326

सिद्धार्थ : 8219746583

सुनील : 9882835304

 

 

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *