धूमधाम से सम्पन्न हुआ चरण पादुका माँ भभौरी मेला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण में लौण गाँव में एक दिवसीय चरण पादुका माँ भभौरी मेला सोमवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। यह मेला आषाढ़ मास के प्रथम प्रविष्टे को हर वर्ष मनाया जाता है।

भभौरी मेला बनौण

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी,रस्साकस्सी,मटका फोड़,म्यूजिक चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

  • रस्साकस्सी प्रतियोगिता डलाना महिला मंडल ने बनौण महिला मंडल को हराकर जीती।
  • वहीँ मटका फोड़ प्रतियोगिता अर्चना शर्मा ने जीती।
  • म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता भचकेड़ा गाँव की महिला ने जीती।
  • कुश्ती प्रतियोगिता में जगैहड़ा गाँव के कुलदीप विजेता रहे।
  • इसके अलावा छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
  • भभौरी मेला बनौण

कार्यक्रम के अंत में बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण के सदस्य लवनीत और दीपक ने विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया।

इस मेले में स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे गाँवों के लोगों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। स्थानीय देवी देवता भी मेले की शोभा बढ़ाने आए थे।

इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई थीं। वहीँ कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *