सोमवार को आयोजित होगा चरण पादुका माँ भभौरी मेला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण (लौण) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी (आषाढ़ प्रथम प्रविष्टे) 15 जून सोमवार के दिन चरण पादुका माँ भभौरी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा. उधर सिकंदर धार में स्थित माँ भभौरी मेला 15 जून से 17 जून तक मनाया जाएगा। 

चरण पादुका माँ भभौरी मंदिर बनौण
  • ये होंगे मेले के मुख्य आकर्षण

  • महिलाओं की रस्साकस्सी,
  • कबड्डी प्रतियोगिता 
  • मटका फोड़,म्यूजिक चेयर,
  • कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है.
  • महिलाओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता। 
  • मटका तोड़ प्रतियोगिता।
  • म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम

यह होगी इनाम राशि

कबड्डी में विजेता टीम को 2100 रूपये और उपविजेता को 1100 की राशि प्रदान की जाएगी.

कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता को 2100 और उपविजेता को 1100 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी.

रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2100 रूपये और उपविजेता टीम को 1500 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।

मेले में आकर बढ़ाएं शोभा 

मेला कमेटी बनौण ने बताया कि मेले में स्थानीय देवी -देवता भी बुलाए गए हैं । मेला कमेटी बनौण स्थानीय जनता से अपील करती है कि मेले में आकर शोभा बढ़ाएं।

उधर सिकंदर घार में विराजमान माँ भभौरी मेला भी 15 जून से 17 जून तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

पढ़ें भभौरी मंदिर की कहानी 

सबकी रक्षा करती है सिकन्दर धार में विराजमान माँ भभौरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *