विधायक प्रकाश राणा ने किया खुड्डी,कोलंग और तरैम्बली पंचायतों का दौरा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा हल्के के विधायक प्रकाश राणा ने मंगलवार को पंचायतों के दौरे को ज़ारी रखते हुए एक बार फिर से 3 पंचायतों का दौरा किया. इनमें खुड्डी,कोलंग और तरैम्बली पंचायतों में विधायक ने जनसमस्याएं सुनीं. विधायक प्रकाश राणा 24 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे चल्हारग, 1 बजे दोपहर दारट बगला और 3:30 बजे शाम को गरोड़ू पंचायतों में जनसमस्याओं को सुनेंगे.

विकास के लिए स्वीकृत की राशि

विधायक प्रकाश राणा ने मंगलवार को हुए पंचायतों के दौरे को लेकर सामुदायिक भवन नगोण खुड्डी के लिए 80 हजार रास सामुदायिक भवन के लिए 50000 रूपये की राशि स्वीकृत की.

संपर्क सड़कों के लिए स्वीकृत की राशि

विधायक प्रकाश राणा ने लिंक रोड़ अंतौला कोलंग के लिए एक लाख रूपये, गोंथला भरगाई सरूहण के लिए 50000 की राशि,लिंक रोड़ रांगडा सरहूण के लिए 50000 की राशि, लिंक रोड़ गलू से मेन रोड़ भगेहड़ के लिए 50000 रूपये व पंचायत घर खुड्डी में सीलिंग के कार्य के लिए 30000 रुपए की राशि स्वीकृत की.

पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार

विकास हेतू स्वीकृत की गई राशि के लिए समस्त पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय पंचायत के लोगों ने विधायक प्रकाश राणा का हार्दिक आभार जताया है.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *