फसलों और वर्षा के देवता हैं बही गाँव के देव बताल

जोगिन्दरनगर : हिमाचल देव भूमि के नाम से यूँ ही प्रसिद्ध नहीं है. यहाँ का हर मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है. लोग बड़ी ही आस्था के साथ अपने देवों का पूजन करते हैं. हर मंदिर और देवों की अपनी -अपनी विचित्र कहानियां हैं. एक ऐसा ही मंदिर है जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत तरैम्बली पंचायत के बही गाँव में. इस बेताल देवता की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है.

सड़क किनारे स्थित है मंदिर

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन है. बेताल देवता का यह मंदिर बही गाँव के साथ सड़क के किनारे विराजमान है. यह देवता वर्षा और फसल के देवता के नाम से प्रसिद्ध हैं. लोगों की आस्था इस मंदिर के साथ जुड़ी हुई है.

 

यहाँ से गुजरने वाला लेता है देवता का आशीर्वाद

किवदंती के अनुसार जो भी व्यक्ति इस सड़क मार्ग से गुजरता है वह बेताल देवता का आशीर्वाद जरूर लेता है. इसके अलावा शादी, जातर या जागरण के अवसर पर भी देवता का आशीर्वाद लिया जाता है.

लोग लगाते हैं देवता को भोग

मन्नत पूरी होने पर लोग देवता को रोट,प्रसाद,मिठाई, ध्वज,नारियल आदि का भोग लगाते हैं तथा देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

युवा कर रहे विकास कार्य

बेताल देवता के मंदिर के विकास हेतू स्थानीय युवा प्रयासरत हैं. बही मझेड़ गाँव के नरेंद्र ठाकुर ने और कुंड गाँव के युवा नारायण सिंह ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर के पास एक गेट का निर्माण करवाया है तथा दो बड़ी घंटियाँ देवता को समर्पित की हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *