विधायक प्रकाश राणा ने बाग़, मंतेहड़ पण्डोल और रोपड़ी पंचायतों का किया दौरा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर हल्के के विधायक प्रकाश राणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों के दौरे के अभियान के तहत सोमवार को बाग़, मंतेहड़ पण्डोल और रोपड़ी पंचायतों का दौरा किया. विधायक ने लोगों को पेश आ रही समस्याओं बारे चर्चा की तथा उन्हें हल करने बारे सम्बंधित अधिकारियों को जल्द दूर करने बारे निर्देश दिए.

जनता से किया विचार विमर्श

विधायक प्रकाश राणा ने सोमवार के दौरे के तहत बाग़, मंतेहड़ पण्डोल और रोपड़ी पंचायतों का दौरा किया तथा वहां  प्रबुद्ध जनता को पेश आ रही समस्याओं को जाना. समस्याओं बारे चर्चा के बाद उन्हें हल करने बारे भी विधायक ने जोर दिया.

हल होंगी समस्याएं

अपने पंचायतों के दौरे के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने समस्त पंचायत के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को हर संभव तरीके से दूर करने पर बल दिया. उन्होनें कहा कि वे पंचायत स्तर पर विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे.

अधिकारी थे मौजूद

सम्बंधित विभागों के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे. विधायक प्रकाश राणा ने लोगों को पेश आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने हेतू विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *