विधायक प्रकाश राणा ने द्राहल, बुहला भड़याड़ा और द्रुब्बल में सुनीं जनसमस्याएं

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत जोगिन्दरनगर क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने पंचायती दौरे के तहत शनिवार को द्राहल, बुहला भड़याड़ा और द्रुब्बल पंचायतों का दौरा किया तथा सम्बन्धित पंचायतों के लोगों की समस्यायें सुनीं. कई समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया.

अभी भी विकास की जरूरत

विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जनता से मिलकर उन्होंनें उनकी समस्याओं को जाना, समझा तथा महसूस भी किया और इस बात का अहसास हुआ कि जो विकास अभी तक होना चाहिए था वह नहीं हुआ. विधायक ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही है.

मौके पर निपटाईं समस्याएं

विधायक प्रकाश राणा ने तीन पंचायतों के दौरे के दौरान लोगों की कई समस्याएं मौके पर ही निपटा दी तथा कई समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों के लिए सौंप दी गईं. इस अवसर पर विभागों के अधिकारी,पंचायतों के प्रधान, महिला मंडल के अलावा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *