अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देवमिलन से पावन हुई छोटी काशी

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए छोटी काशी पूरी तरह तैयार हो गई है। शुक्रवार सुबह से देव माधव राव मंदिर में दूरदराज के क्षेत्रों से आए देवी-देवताओं को तांता लग रहा। दर्जनों प्रमूख देवी देवताओं ने राजमाधव मंदिर में शीश नवाया और उसके बाद राजा के बेडे़ में हाजिरी भरी। शुक्रवार शाम तक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए 111 के लगभग देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं, जिससे पूरा दिन छोटी काशी देव ध्वनियों से गूंजती रही। शनिवार को शिवरात्रि महोत्सव का आगाज दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया किया गया. अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में कुल छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। शनिवार को आयोजित होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल आपनी प्रस्तुति देंगे। इसके  अलावा पहाड़ी कलाकार भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

सीएम ने किया उद्घाटन

शनिवार को शिवरात्रि महोत्सव का  आगाज दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया किया गया. जिसके बाद शिवरात्रि महोत्सव की पहली शाही जलेब भी निकाली गई । जलेब में प्राचीन पंरपरा के अनुसार राजमाधव पालकी में सवार होकर निकले, तो वहीं-देवी देवता हजारों देवलुओं के साथ नाचते गाते हुए प्रस्थान किया । पहली शाही जलेब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कई देवताओं ने की है शिरकत

उधर, शुक्रवार को मंडी में देवी देवताओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर 11 बजे से शुरू हो गया। इस दौरान मुख्य तौर पर देव ऋषि पराशर, देव हूरंग नारायण, पाशाकोट, उत्तरशाल, माहूनाग, मगरू महादेव, बिठ्ठू नारायण सहित अनेक देवी मंडी पहुंच गए हैं। मंडी राजघराने के कुल देवता पराशर ऋषि सैकड़ों देवलुओं संग मंडी पहुंचे। शुक्रवार को पहुंचे देवी देवताओं ने राज माधव मंदिर व अन्य देवताओं के साथ राजा के बेहड़ा में पहुंचे।

ग्रेवाल आज देंगे प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में कुल छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। शनिवार को आयोजित होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल आपनी प्रस्तुति देंगे। इसके  अलावा पहाड़ी कलाकार भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

बैजनाथ में शुरू हुआ शिवरात्रि महोत्सव

बैजनाथ : शिव नगरी बैजनाथ में पांच दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा करीब 12 बजे विश्राम गृह से बाजार होती हुई मंदिर पहुंची, वहां पर स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक मुलखराज प्रेमी ने भोलेनाथ की पूजा कर मंदिर परिसर में चल रहे  हवन में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, मंडलाध्यक्ष भीखम कपूर, एएसडीएम छवि नांटा, तहसीलदार पवन कुमार, बीडीओ कुलबंत, डीएसपी पूर्ण ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष रुचि कपूर के अतिरिक्त सैकड़ों  गणमान्य लोगों ने इस दौरान मौजूदगी दर्ज करवाई।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।