देवताओं के भव्य मिलन को देखने उमड़ा सैलाब

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2022 के लिए मंडी जनपद के देवी-देवताओं ने आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई देवी-देवताओं ने शिवरात्रि महोत्सव के लिए कूच शुरू कर दिया है। इस दौरान कई देवी-देवता 100 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी पैदल तय करते हुए शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

शिवरत्रि महोत्सव के लिए बड़ा देव कमरूनाग 22 फरवरी को अपने मूल स्थान से प्रस्थान करेंगे। वह लोगों के घरों में मेहमानवाजी का लुफ्त उठाते हुए 28 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी पहुंचेंगे। 28 फरवरी को राजमाधव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बड़ादेव कमरूनाग टारना माता मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

उधर, श्री देव कोटलू और श्री देव मार्कंडेय ने प्रस्थान कर दिया है। दोंनो देवता अपने मूल स्थान से रविवार को कूच कर गए हैं। इस दौरान दोनों देवताओं का रास्ते में आपस में भव्य मिलन भी हुआ।

भव्य मिलन देखने के लिए सैकड़ों लोगों का भी हुजूम उमड़ा, वहीं शिवरात्रि महोत्सव में पधारने वाले अन्य प्रमूख देवता भी अब कुछ दिनों में रवाना होंगे। मंडी राजघराने के कुलदेवता श्री देव ऋषि पराशर सनोर 27 फरवरी को मंडी शिवरात्रि के लिए प्रस्थान करेंगे और 28 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे।

चौहारघाटी के बड़ादेवी श्री देव हुरंग नारायण आज 21 फरवरी को अपने मूल स्थान से चलेंगे। 28 फरवरी को ही श्री देव घडोंनी नारायण, श्री देव आदि ब्रह्मा, श्री देव वायला नारायण और श्री देव वायला की गुशेन भी शिवरात्रि महोत्सव के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसी तरह से श्री देव ढगाडु 26 फरवरी को और श्री देव सुख देव ऋषि थट्टा 27 फरवरी को चलेंगे, जबकि 26 फरवरी को श्री देव विष्णु मतलोड़ा, श्री देव शेट्टी नाग, श्री देव छाजनू और श्री देव छमाहू भी अपने स्थान से प्रस्थान करेंगे। जबकि श्री देव लक्ष्मी नारायण 27 फरवरी को और 24 फरवरी को श्री देव सूमू नाग, श्री देव नगलोनी और श्री देव चपलांदु नाग भी चल पड़ेंगे, जबकि श्री देव मगरू महादेव 25 फरवरी को मंडी शिवरात्रि के लिए प्रस्थान करेंगे।

सर्व देवता कारदार समिति के अध्यक्ष पंडित शिवपाल शर्मा ने बताया कि इस बार भी सभी देवी देवता शिवरात्रि महोत्सव के लिए अपनी परंपराओं के अनुसार प्रस्थान करेंगे।

 

धर्म-संस्कृतिहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *