जोगिन्दरनगर में होली की धूम

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत रंगों के पर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक का यह पर्व हर वर्ष की भांति इस बार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.

निकली होली की टोली

उपमंडल के तहत हर गाँव में होली की टोली ने होली के रंग बिखेरे.सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी तथा इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया.

घर -घर बने पकवान

होली की टोली घर घर घूमी तथा पकवानों का मज़ा लिया. एक दूसरे को गुलाल उड़ाते हुए सभी ने बधाई भी दी. उधर उपमंडल के तहत हर गाँव में होली की धूम है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *